Thursday, October 22nd, 2026

आरटीई के तहत दाखिले के लिये 22 अप्रैल तक हो सकेगा पंजीयन

रायगढ़
शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत अशासकीय विद्यालयों में नि:शुल्क शिक्षा हेतु सत्र 2021-22 में प्रवेश हेतु पोर्टल छात्र पंजीयन के लिये 22 अप्रैल 2021 तक के लिये खोल दिया गया है, जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, परिलक्षित आदिम जनजाति, वनवासी, दिव्यांग, एचआईवी पीडि़त एवं गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवार के बच्चों का अशासकीय विद्यालय की एन्ट्री कक्षा नर्सरी अथवा केजी-1 तथा पहली कक्षा में नि:शुल्क प्रवेश हेतु http//eduportal.cg.nic.in/RTE/ साईट में ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है।

ऑनलाईन पंजीयन के पश्चात अभिभावक वांछित दस्तावेज जैसे जाति प्रमाण-पत्र, दिव्यांग प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, गरीबी रेखा सर्वे सूची के प्रमाण-पत्र, नोडल अधिकारी (शासकीय हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी प्राचार्य)के पास जमा करें।

आरटीई अंतर्गत बच्चों की नि:शुल्क शिक्षा हेतु प्रवेश के लिये इच्छुक पालक अन्य जानकारी हेतु अपने क्षेत्र के शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालय के प्राचार्य, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी अथवा जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ से संपर्क कर सकते है। हेल्प लाईन नंबर 01139589101 पर भी संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है।

 

#आरटीई

Source : Agency

पाठको की राय